छत्तीसगढ़

छग : एमबीबीएस के छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में लगाई फांसी

छग : एमबीबीएस के छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में लगाई फांसी

जगदलपुर। बस्तर जिले में स्थित डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में एक एमबीबीएस स्टूडेंट ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे कॉलेज में सनसनी फैल गई है। मृतक छात्र को देर रात करीब उसके रूममेट ने फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद उसने तत्काल अन्य छात्रों को बुलाकर उसे फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, छात्र का नाम ज्ञानेंद्र मिश्रा है और वह कानपुर से हाल ही में जगदलपुर जिले के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करने आया था और एमबीबीएस वर्ष का छात्र था। मृतक छात्र कॉलेज के हॉस्टल में ही रहता था। लेकिन अचानक ज्ञानेंद्र ने फंदे पर लटकर कर अपनी जान दे दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मृतक छात्र के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों को पुलिस ने घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वे रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं। लेकिन एमबीबीएस के छात्र ने आखिर आत्महत्या क्यों की, इसका कारण अब तक पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। छात्र के मोबाइल फोन, नोटबुक खंगालकर पुलिस आत्महत्या के कारण को जानने की कोशिश में जुटी हुई है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button