धमतरी औषधि विक्रेता संघ का चार दिवसीय धार्मिक यात्रा रहा ऐतिहासिक व शानदार

धमतरी(प्रखर) औषधि विक्रेता संघ धमतरी द्वारा आयोजित चार दिवसीय धार्मिक यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
संघ के सचिव सतराम वासनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भगवान श्रीराम लला के राम जन्मभूमि अयोध्या दर्शन तथा बाबा विश्वनाथ काशी दरबार में नमन करना था यह यात्रा भक्ति, आस्था और उल्लास से परिपूर्ण रही, जिसमें धमतरी जिले के सभी ब्लॉक—कुरूद, नगरी, भखारा और मंगरेलोड—के विक्रेता भाइयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया संघ के वरिष्ठ सदस्य मनीष चंद्राकर अशोक दुंबाजी भावेश बाजपेई सतराम वशानी नीरज किरन के नेतृत्व में यह यात्रा अनुकरणीय और ऐतिहासिक सिद्ध हुई। भक्तिमय भजनों, सांस्कृतिक रंगों और परस्पर सहयोग की भावना ने इस धार्मिक यात्रा को अविस्मरणीय बना दिया।
इस पावन यात्रा में शामिल श्रद्धालु सदस्य
सचिव सतराम वशानी अध्यक्ष राजेश साहू कोषाध्यक्ष नीरज कुमार किरण, संघरक्षक मनीष चंद्राकर, हरीश कुमार साहू, गोपीराम साहू, लोकेश कुमार, देवेंद्र कुमार साहू, अशोक कुमार डुम्बा, उमाशंकर, दिलेश्वर कुमार साहू, घनश्याम, हरि शरण साहू, राजेंद्र कुमार साहू, यशवर्या कुमार सिन्हा, योगेश कुमार साहू, दगेश्वर राम साहू, विजय कुमार जसूजा, प्रदीप कुमार साहू, भंवरलाल सोनकर, चंद्रहास साहू, मनोश कुमार साहू, राहुल गुप्ता, स्वप्निल राणसिंह, रेवती रमण तिवारी, विजय आनंद साहू, लिलेश कुमार साहू, हरीश कुमार साहू, रोहित कुमार निर्मलकर, वेद प्रकाश सिन्हा, उत्तम सिन्हा, पंकज चंद्राकर, दिनेश पंजवानी, लक्ष्मण दास लालवानी, सुनील चावला, विजय कुमार रामरख्यानी, प्रदीप कुमार जैन, बसंत हिरवानी, प्रेम कुमार वशानी भवेश बाजपेयी, नाहर सिंह साहू, महेश कुमार चावला, ललित चंद्राकर, यदीप कुमार, माखन लाल साहू, घनश्याम प्रसाद, तुलसीराम साहू, पोषण कुमार साहू, ठनसिंह साहू, साहिल नोटवानी तथा मोनल साहू।



