छत्तीसगढ़

डोड़की में गणेशोत्सव पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम



महापौर रामू रोहरा बने मुख्य अतिथि, ग्रामवासियों ने रखा रंगमंच निर्माण का प्रस्ताव

धमतरी। समीपस्थ ग्राम डोड़की में गणेशोत्सव के अवसर पर आयोजित लोकछाया सांस्कृतिक कार्यक्रम भव्यता और उत्साह का केंद्र रहा। कार्यक्रम में नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

गांव पहुंचने पर ग्रामीणों एवं समिति के सदस्यों ने महापौर का पारंपरिक विधि से पुष्पहार और तिलक लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की थाप और जयकारों के बीच उनका अभिनंदन हुआ।

ग्रामवासियों ने इस अवसर पर गणेश स्थापना एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए स्थायी रंगमंच की मांग रखी, जिसे महापौर ने सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि डोड़की जैसे ग्रामीण अंचलों की सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित और समृद्ध करना हम सबकी जिम्मेदारी है।

अपने संबोधन में महापौर श्री रोहरा ने कहा—
“भगवान श्री गणेश शुभता एवं मंगल के प्रतीक हैं। मैं प्रार्थना करता हूँ कि उनकी कृपा दृष्टि से क्षेत्र में सुख-समृद्धि बनी रहे और यहां के युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिले। सांस्कृतिक मंच न केवल धार्मिक आयोजनों बल्कि शिक्षा और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगा।”

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं ने नृत्य, गीत-संगीत और नाट्य प्रस्तुतियां दीं। गणेश वंदना से शुरू हुआ यह आयोजन देशभक्ति गीतों और लोकनृत्यों से सराबोर रहा। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर प्रियंका सिन्हा, मनीषा साहू, सत्य प्रभा साहू, रामबती सिन्हा, बेनी सिन्हा, कोदूराम साहू, राजीव सिन्हा, किशोर साहू, अश्वनी सिन्हा, धानू सिन्हा, दीनू लालचंद सिन्हा, अजय देवांगन, विवेक राजकुमार सिन्हा, रामकुमार सिन्हा, हेमशंकर सिन्हा, चंद्रहास सिन्हा, दुलारू राम ध्रुव, कमलेश सिन्हा, दयाराम सहित अनेक गणमान्य नागरिक, महिलाएं, युवा और समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

गांव की आस्था नवयुवक गणेशोत्सव समिति द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा और श्रद्धा, भक्ति एवं सांस्कृतिक उत्साह का अनोखा संगम बना।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button