छत्तीसगढ़

राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन के निवास पर दी सौजन्य भेंट

क्षेत्रीय योजनाओं पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

भखारा (प्रखर) राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष धमतरी कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में शामिल होने के लिए रवाना होते समय नगर पंचायत अध्यक्ष के निवास पर सौजन्य भेंट के लिए पहुंचे। उनके आगमन पर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया।

मुलाकात के दौरान राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने नगर क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा योजनाओं के क्रियान्वयन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली की वर्तमान स्थिति तथा जनसुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना आयोग की प्राथमिकता है। इसी क्रम में उन्होंने नगर पंचायत के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन देखने को मिल रहा है नगर पंचायत अध्यक्ष ने भी क्षेत्र में संचालित जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी साझा की तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और मजबूत करने के लिए आवश्यक सुझाव रखे। उन्होंने खाद्य आयोग अध्यक्ष के आगमन को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे मार्गदर्शन से क्षेत्रीय विकास को गति मिलती है संक्षिप्त समय के बावजूद हुई यह भेंट आपसी समन्वय और सहयोग का प्रतीक रही, जिसमें जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर सकारात्मक संवाद संपन्न हुआ।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button