छत्तीसगढ़

भाजपा विधायक ने मोबाइल टावर का मुद्दा उठाया, सीएम ने दिया जवाब

भाजपा विधायक ने मोबाइल टावर का मुद्दा उठाया, सीएम ने दिया जवाब

रायपुर। सदन में आज भाजपा विधायक रेणुका सिंह ने मोबाइल टावर का मुद्दा उठाया। उन्होंने भरतपुर सोनहट के गांवों में मोबाइल टावर को लेकर जानकारी मांगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मोबाइल टावर योजना के लिए ग्रामों के चयन पर सवाल पूछे। जवाब ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जानकारी दी कि वर्तमान में मुख्यमंत्री मोबाइल टावर योजना शुरू नहीं हुई है। भरतपुर सोनहट के 337 में से 47 गांवों में मोबाइल टावर नहीं है। विधायक रेणुका सिंह ने बैगा बाहुल्य गांवों में मोबाइल टावर लगवाने का आग्रह किया। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा केंद्र सरकार से 513 टावर की स्वीकृति मिली है। भरतपुर सोनहट के बैगा बाहुल्य गांवों में टावर लगाए जाएंगे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button