छत्तीसगढ़

रामायण मात्र धार्मिक ग्रंथ नहीं अपितु सम्पूर्ण आदर्श है – कविता योगेश बाबर

डोमा में रामायण कार्यक्रम में कविता योगेश बाबर शामिल हुई

ग्राम डोमा में आयोजन समिति एवं  समस्त ग्राम वासीयो के तत्वाधान में  रामायण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया  कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता योगेश बाबर कार्यक्रम में समापन अवसर पर अतिथि के रूप में उपस्थित हुई अतिथि स्वागत सत्कार उपरांत उद्बोधन में श्रीमती बाबर ने उपस्थित धर्मप्रेमी बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभु श्री राम चंद्र जी भगवान का जीवन अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी है उन्होंने अपने जीवन में सभी जीवों की के प्रति सेवा एवं दया का भाव प्रदर्शित किया एवं मर्यादा पूर्वक जीवन जीते हुए ही मानव समाज को शांति एवं सद्भाव का संदेश दिया मनुष्य तन प्राप्त होने पर जीवन ऐसा जीना चाहिए की सदा परमार्थ एवं सेवा के रास्ते पर चलते हुए सभी जीवों के लिए कल्याण का कार्य करना चाहिए अच्छाई को हमेशा धारण करके बुराई को जड़ से नष्ट करना ही मनुष्य जीवन का उद्देश्य होना चाहिए  उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम का छ ग से विशेष नाता रहा है यहाँ उनका ननिहाल है तत्कालीन भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने राम वन पथ गमन तथा माता कौशल्या का मंदिर का निर्माण करवाया कार्यक्रम के इस अवसर पर जनपद सदस्य ब्रजेश जगताप सरपंच गुंजन साहू डॉ दयालाल साहू संतराम साहू लीलाराम साहू श्यामलाल साहू मुकेश साहू धरम साहू बृजभान साहू एवम् आयोजन समिति के समस्त सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण वासी उपस्थित रहे

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button