छत्तीसगढ़

बीसीएस पीजी कॉलेज में आनंद मेला का सफल आयोजन

धमतरी(प्रखर) बीसीएस पीजी कॉलेज में आज आनंद मेला का आयोजन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में मेले जैसा माहौल देखने को मिला, जहाँ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
आनंद मेला के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए गए। विद्यार्थियों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ अन्य आधुनिक व्यंजन भी प्रस्तुत किए। फरा, चीला, ठेठरी, खुरमी, अरसा,  जैसे छत्तीसगढ़ी व्यंजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहे, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
इस आयोजन का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता, टीमवर्क एवं व्यावहारिक ज्ञान का विकास करना रहा। विद्यार्थियों ने स्वयं स्टॉल का संचालन कर बिक्री की प्रक्रिया को समझा और उद्यमशीलता का अनुभव प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण एवं स्टाफ सदस्यों ने आनंद मेला का अवलोकन किया और छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है तथा स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा मिलता है।
आनंद मेला विद्यार्थियों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ सीख का एक यादगार अनुभव साबित हुआ।

Author Desk

Related Articles

Back to top button