छत्तीसगढ़

नेशनल बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में धमतरी के मयंक पटेल का शानदार प्रदर्शन, गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया जिले का मान


धमतरी(प्रखर) दल्ली राजहरा में आयोजित नेशनल बॉडीबिल्डिंग चैंपियन ऑफ चैंपियन प्रतियोगिता में धमतरी के होनहार खिलाड़ी मयंक पटेल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 70 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने ओवरऑल चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल भी अपने नाम किया।
मिली जानकारी के अनुसार मयंक पटेल ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और अपने गुरुओं के मार्गदर्शन व आशीर्वाद से यह बड़ी उपलब्धि प्राप्त की है। उनकी इस सफलता से न केवल धमतरी बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।
मयंक की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा, कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं क्रीड़ा भारती जिला अध्यक्ष लक्ष्मण पहलवान, क्रीड़ा भारती के संरक्षक एवं पूर्व प्राचार्य पीजी कॉलेज धमतरी डॉ. सी. एस. चौबे, सहायक जिला खेल अधिकारी जे.पी. देव, नगर निगम स्पोर्ट्स अकादमी, मयंक पटेल के कोच देवेंद्र यादव व योगेश साहू, नगर निगम स्पोर्ट्स अकादमी के सहायक संचालक एवं क्रीड़ा भारती धमतरी के जिला सह मंत्री टिक्की निर्मलकर सहित व्यायाम शिक्षिका ममता ठाकुर, व्यायाम शिक्षक गिरीश गजपाल, शासकीय कॉलेज नगरी के क्रीड़ा अधिकारी देवेश जोशी, क्रीड़ा भारती धमतरी महामंत्री ननकु महाराज, उस्ताद कैलाश यादव, भागवत यादव, रामकुमार साहू, विजय यादव, रितेश साहू तथा स्पोर्ट्स अकादमी के सभी खिलाड़ियों एवं जनप्रतिनिधियों ने मयंक पटेल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मयंक पटेल की यह सफलता जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button