छत्तीसगढ़

जल जीवन मिशन के कार्यों पर हंगामा,, बिलासपुर स्मार्ट सिटी के आक्सीजोन का मुद्दा भी उठा

जल जीवन मिशन के कार्यों पर हंगामा,, बिलासपुर स्मार्ट सिटी के आक्सीजोन का मुद्दा भी उठा

रायपुर। विधानसभा में जल जीवन मिशन को लेकर कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने सवाल किया। उन्होंने संजारी बालोद में स्वीकृत हुए कार्यों की जानकारी मांगी।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वीकृत, पूर्ण, अपूर्ण कार्यों की जानकारी दी। विधायक संगीता सिन्हा ने अपूर्ण कार्यों के पूर्ण होने की समय की जानकारी चाही। गुणवत्ताहीन कार्यों को लेकर भी संगीता सिन्हा ने जानकारी चाही। इस पर मंत्री अरुण साव ने कहा कि अपूर्ण, गुणवत्ताहीन निर्माण की जानकारी दे दीजिये।

विधायक संगीता सिन्हा ने जल जीवन मिशन के काम अपूर्ण होने पर चिंता व्यक्त की। इस बीच सत्तापक्ष के विधायकों ने कहा कांग्रेस सरकार में पूरे प्रदेश में यह हाल रहा। फिर जल जीवन मिशन को लेकर दोनों पक्षों के विधायकों के बीच जोरदार बहस हुई।

बिलासपुर स्मार्ट सिटी के आक्सीजोन का मुद्दा उठा

प्रश्नकाल में बिलासपुर स्मार्ट सिटी के आक्सीजोन का मुद्दा उठा। भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह ने वृक्षारोपण को लेकर प्रश्न किया। इस पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में आक्सीजोन का निर्माण नहीं किया गया है। शहर में ग्रीनरी बढ़ाने उद्यानों का निर्माण किया गया है।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत विभिन्न स्थानों पर पौधे लगे हैं। स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा आक्सीजोन का प्रस्ताव नहीं है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button