छत्तीसगढ़

विधायकों ने उठाया नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री का मुद्दा

विधायकों ने उठाया नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री का मुद्दा

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन ध्यानाकर्षण में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर और धरम लाल कौशिक ने नशीले पदार्थो की अवैध बिक्री का मुद्दा उठाया। उन्होंने इसके लिए प्रशासन को असफल बताया। इस पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने प्रशासन के फेल होने के आरोपों को नकारा।

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा नशा की चपेट में हैं। रायपुर में हर जगह आसानी से नशीले पदार्थ उपलब्ध है। पुलिस आरक्षक भी इस मामले में पकड़ा गया है। इसे रोकने में प्रशासन विफल रहा है। उन्होंने कहा कवर्धा में 9 करोड़ रूपए का गांजा पकड़ा गया। रायपुर में गांजा पैकेजिंग की फैक्ट्री मिली। धमतरी में कई स्कूली छात्र नस काट रहे है। पान ठेलों में खुले आम नशीली सामग्री मिल रही है।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि अवैध मामलों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में भर छापे की कार्रवाई भी हो रही है। पुलिस की ओर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जब्ती की कार्रवाई हुई है। आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। यह आरोप सही नही है कि प्रशासन फेल है। राज्य सरकार ने एंटी नार्कोटिक्स टास्क फ़ोर्स का गठन किया है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button