छत्तीसगढ़

सदर की होली इस बार रहेगी खास,आकाश गोलछा करेंगे रंगों की बौछार

धमतरी(प्रखर)बदलती जीवनशैली और भागदौड़ भरे दौर में जहां अधिकांश स्थानों पर होली का उत्सव एक दिन तक सीमित होता जा रहा है, वहीं धमतरी का सदर क्षेत्र आज भी अपनी पारंपरिक पहचान को संजोए हुए है। इस वर्ष भी सदर की होली तीन दिनों तक उल्लास, रंग और उत्साह के साथ मनाई जाएगी, जिससे पूरे शहर में विशेष आकर्षण बना हुआ है।
धमतरी के सदर में आयोजित होने वाली यह होली वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन करती आ रही है। यहां रंगोत्सव केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। जैन समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष आकाश गोलछा ने बताया कि इस बार का आयोजन पहले से अधिक भव्य और आकर्षक होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं के लिए विशेष रूप से रैन डांस, फौव्वारा और रंगों की बौछार की व्यवस्था की जा रही है।
आकाश गोलछा ,रानू डागा….ने बताया कि आयोजन समि,..द्वारा सुरक्षा, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि सभी लोग सुरक्षित और आनंदमय वातावरण में होली का आनंद उठा सकें। बच्चों के लिए मनोरंजन कार्यक्रमों के साथ ही पारंपरिक ढोल-नगाड़ों और रंग-गुलाल से पूरा सदर क्षेत्र सराबोर रहेगा।
तीन दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में शहरवासी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। सुबह से ही रंग-गुलाल उड़ने लगते हैं और शाम तक उत्साह बना रहता है। खास बात यह है कि यहां सभी वर्गों के लोग मिलकर त्योहार मनाते हैं, जिससे सामाजिक समरसता की मिसाल देखने को मिलती है।
सदर की होली इस बार भी रंग, उमंग और पारंपरिक गौरव के साथ शहरवासियों के लिए यादगार बनने जा रही है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button