छत्तीसगढ़

धमतरी में विकास कार्यों की सौगात: सड़कों, नालियों और भवन निर्माण पर करोड़ों की स्वीकृति


धमतरी। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न वार्डों में नाली, सीसी रोड, पाइप लाइन विस्तार और भवन निर्माण सहित कई विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों पर लाखों से लेकर करोड़ों रुपये तक की राशि व्यय की जाएगी, जिससे नागरिकों को बेहतर यातायात, जल निकासी और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
वार्डों में सीसी रोड एवं नाली मरम्मत कार्य
बनियापारा वार्ड क्रमांक 28 में हलपर पटेल घर से कमल नारायण घर तक ओपन पाइप लाइन विस्तार कार्य के लिए 0.34 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं पानी टंकी से खरे घर तक आरसीसी कास नाली मरम्मत हेतु 0.57 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।
सुभाष नगर वार्ड क्रमांक 40, दानीटोला वार्ड क्रमांक 19, विध्यवासिनी वार्ड क्रमांक 18, महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 20, आमापारा वार्ड क्रमांक 11, सुंदरगंज वार्ड क्रमांक 04, गोकुलपुर वार्ड क्रमांक 23, बठेना वार्ड क्रमांक 06 और कोष्टापारा वार्ड सहित कई क्षेत्रों में सीसी रोड निर्माण, नाली निर्माण एवं स्लैब मरम्मत जैसे कार्यों के लिए अलग-अलग राशि स्वीकृत की गई है।
विशेष रूप से गोकुलपुर वार्ड क्रमांक 23 में गोकुल वाटिका कॉलोनी में आरसीसी नाली एवं सीसी रोड निर्माण हेतु 14.28 लाख रुपये तथा कर्मा हॉलर मिल से मेग दुकान तक नाली निर्माण के लिए 3.67 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।
भवन निर्माण कार्य
डाकबंगला (स्वामी विवेकानंद वार्ड) में आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 01 तथा नवागांव वार्ड में आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 02 के नवीन भवन निर्माण हेतु 10-10 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इसके अतिरिक्त अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के अंतर्गत धमतरी में फायर स्टेशन भवन एवं गैरेज निर्माण के लिए 221.50 लाख रुपये तथा शासकीय नवीन महाविद्यालय कंडेल के निर्माण हेतु 465.84 लाख रुपये की बड़ी राशि स्वीकृत की गई है।
सड़क चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के बड़े प्रोजेक्ट
क्षेत्र में यातायात सुगमता और बेहतर संपर्क के लिए कई महत्वपूर्ण मार्गों के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण को भी स्वीकृति मिली है।
धमतरी-रीवागहन-कुर्रा मार्ग – 194.46 लाख
देमार-तरसीवा मार्ग – 835.83 लाख
छत्रपति निबाजी चौक से मुजगहन मार्ग (पुल-पुलिया सहित) – 4241.35 लाख
सिहावा चौक से नहरनाका मार्ग (पुल-पुलिया सहित) – 5906.56 लाख
अर्जुनी-भानपुरी-तरसीवा-कुर्रा-अमलीडीह-हसदा मार्ग – 2235.88 लाख
इन परियोजनाओं से शहर और ग्रामीण अंचलों में आवागमन सुगम होगा तथा आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
सौंदर्यीकरण कार्य
गंगरेल-थेमली क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए 100 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है, जिससे पर्यटन और स्थानीय विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
इन विकास कार्यों से स्पष्ट है कि क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए व्यापक स्तर पर योजनाएं लागू की जा रही हैं। आने वाले समय में इन कार्यों के पूर्ण होने से शहर और आसपास के क्षेत्रों की तस्वीर बदलने की संभावना है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button