छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शासन की क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना से धमतरी को बड़ी सौगात


महापौर रामू रोहरा ने खेल संघों व क्लबों को वितरित की खेल सामग्री


धमतरी। छत्तीसगढ़ शासन की क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत नगर निगम धमतरी को विभिन्न खेल सामग्रियों की महत्वपूर्ण सौगात प्राप्त हुई है। इन खेल सामग्रियों का वितरण महापौर रामू रोहरा द्वारा शहर के विभिन्न खेल संघों एवं क्लबों को उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास स्पष्ट झलक रहा था।
महापौर रामू रोहरा ने कहा कि खिलाड़ियों को उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सशक्त खिलाड़ी ही सशक्त समाज की पहचान हैं। यदि युवा खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे तो धमतरी का नाम राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा।
उन्होंने आगे कहा कि खेल सामग्री मिलने से खिलाड़ियों को नियमित और बेहतर अभ्यास का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी प्रतिभा और निखरेगी। नगर निगम द्वारा खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने, संसाधन उपलब्ध कराने और उन्हें हर स्तर पर प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
खेल संघों के प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों ने खेल सामग्री प्राप्त होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से आधुनिक संसाधनों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब इन सुविधाओं से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और वे नई ऊर्जा एवं उत्साह के साथ अभ्यास कर बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
इस अवसर पर खिलाड़ियों एवं खेल संघों के पदाधिकारियों ने रामू रोहरा, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, आयुक्त प्रिया गोयल, एसडीएम एवं खेल अधिकारी पीयूष तिवारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। सभी ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार खेलों को बढ़ावा देने हेतु प्रशासन का निरंतर सहयोग मिलता रहेगा।
धमतरी अब खेल प्रतिभाओं की नई उड़ान के लिए तैयार है — लक्ष्य स्पष्ट है, जुनून प्रबल है और संसाधन सशक्त हैं।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button