भाजपा कार्यकारिणी सदस्य बनने के बाद पं. राजेश शर्मा ने मां विंध्यवासिनी मंदिर में टेका मत्था, क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

नवरात्रि के प्रथम दिन पूजा-अर्चना कर दी शुभकामनाएं, समाजसेवा के लिए नई जिम्मेदारी निभाने का संकल्प
धमतरी(प्रखर)भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश संगठन के विस्तार के तहत कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा के बाद शहर के धर्मप्रेमी समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मनोनयन के बाद उन्होंने नवरात्रि के प्रथम दिन शहर की आराध्य देवी मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पंडित राजेश शर्मा ने वर्षों से शहर में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई है। आमजन से जुड़ाव और सेवा भावना के कारण उन्हें संगठन में यह दायित्व प्रदान किया गया है, जिसे लेकर क्षेत्र में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है।
नवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने देवी मां से प्रदेश और क्षेत्र के विकास, आपसी भाईचारे तथा जनकल्याण की कामना की। इस दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा मिली जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के हर वर्ग के हित में कार्य करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक आस्था और समाजसेवा ही उनके जीवन का मूल उद्देश्य है, जिसे वे निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे।
शहरवासियों और समर्थकों ने इस नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व और सक्रियता से संगठन को मजबूती मिलेगी और सामाजिक कार्यों को नई दिशा प्राप्त होगी।
नवरात्रि के शुभ अवसर पर उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।



