आमापारा क्षेत्र वासियों को बारिश के पानी से मिलीं निजात तो मकई तालाब की बुझी प्यास
विजय मोटवानी का सार्थक प्रयास लाया रंग, सोशल मीडिया पर सराहना

आमापारा क्षेत्र वासियों को बारिश के पानी से मिलीं निजात तो मकई तालाब की बुझी प्या
विजय मोटवानी का सार्थक प्रयास लाया रंग, सोशल मीडिया पर सराहना
धमतरी- आमापारा सहित आसपास के क्षेत्र वासियों तथा इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों के लिए बरसात में बारिश होने पर सड़क लबालब भर कर खतरे का सबक बन जाता था, जिसका दंश व पीड़ा पिछले 50 वर्ष से लोग झेल रहे थे, आखिरकार अंततः वार्ड के पार्षद एवं नगर निगम में लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष विजय मोटवानी ने इस समस्या को करीब से महसूस करते हुए एक मिशन के रूप में कार्य प्रारंभ किया उनके द्वारा विशेषज्ञों की टीम के साथ मॉनिटरिंग करते हुए तत्कालीन कलेक्टर नम्रता गांधी को इस समस्या से अवगत कराते हुए दिए में फंड से राशि अलर्ट कर बालक चौक से लेकर मकई तालाब से भूमिगत ह्यूयम पाइप बिछाकर बरसाती पानी को तालाब तक पहुंचाने की योजना बनाई, और यहां कार्य सफलता के सोपान पर भी चढ़ गया गौरतलब है कि कल रात से लगातार हो रही 15 घंटे की बारिश के बाद भी आमापारा क्षेत्र में जल भराव नहीं हुआ और इतने कम समय में ही मकई तालाब में पानी भी पहुंचकर तालाब भरने की ओर अग्रसर हो गया है मोटवानी ने महापौर जी का धन्यवाद ज्ञापित किया जिससे शहर के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी , गणमान्य नागरिक गण राहत की सांस लेकर पार्षद श्री मोटवानी को धन्यवाद दे रहे हैं, इस महत्वपूर्ण एवं सृजनात्मक कार्य के लिए श्री मोटवानी को सोशल मीडिया में दिनभर शुभकामनाओं के साथ सराहना प्राप्त हो रही है।



