राजिम भक्तिन माता समिति की महिला उपाध्यक्ष बनीं शारदा साहू, निर्विरोध निर्वाचन से समाज में हर्ष

राजिम भक्तिन माता समिति की महिला उपाध्यक्ष बनीं शारदा साहू, निर्विरोध निर्वाचन से समाज में हर्
धमतरी – राजिम भक्तिन माता समिति छत्तीसगढ़ के संगठनात्मक गठन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पूर्व जनपद अध्यक्ष कुरूद श्रीमती शारदा साहू को महिला उपाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किया गया। उनके निर्विरोध निर्वाचन से साहू समाज में हर्ष का माहौल है। समिति के अन्य पदों के लिए मतदान 12 जुलाई 2026 को कराया जाएगा।
समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं चुनाव संचालन समिति की उपस्थिति में संपन्न निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. नारायण साहू (कृषि वैज्ञानिक) ने श्रीमती शारदा साहू के निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की। इस अवसर पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी लालाराम साहू सहित समाज के वरिष्ठजन, महिला सदस्य एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु मौजूद रहे।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विपिन साहू, पूर्व उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, पूर्व महामंत्री दयाराम साहू, डॉ. रामकुमार साहू, धरमदास साहू, रमेश साहू, विश्वनाथ साहू, तुलेन्द साहू, दुलारू राम साहू, ईश्वरी साहू, खोमन साहू, आलोक साहू, सोहन साहू, चित्रलेखा साहू, गीता साहू, रामकुमार साहू, हीरेन्द साहू, मिंजून साहू, बोधन साहू एवं नूतन साहू सहित चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
निर्वाचन की घोषणा के बाद उपस्थित समाजजनों ने श्रीमती शारदा साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में राजिम भक्तिन माता समिति छत्तीसगढ़ सामाजिक एकता, महिला सशक्तिकरण एवं समाजहित के कार्यों को नई गति मिलेगी। इस दौरान समाज के सभी सदस्यों से 12 जुलाई को होने वाले शेष पदों के निर्वाचन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाने की अपील भी की गई।



