राष्ट्रीयखेलछत्तीसगढ़दिल्ली

ब्रॉन्ज मेडल विजेता सत्यांशु दीप का आज होगा भव्य सम्मान समारोह

स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया कप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व कर बढ़ाया देश का गौरव

ब्रॉन्ज मेडल विजेता सत्यांशु दीप का आज होगा भव्य सम्मान समारोह

स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया कप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व कर बढ़ाया देश का गौरव

धमतरी। स्पेशल ओलंपिक्स भारत फुटबॉल टीम के सदस्य एवं सार्थक स्कूल, धमतरी के छात्र सत्यांशु दीप द्वारा स्वीडन में आयोजित Special Olympics Gothia Cup 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश, छत्तीसगढ़ और धमतरी का नाम रोशन किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर आज 22 जुलाई को उनका भव्य सम्मान एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा।

यह सम्मान समारोह आज दोपहर 2 बजे सार्थक स्कूल म्युनिसिपल स्कूल के पास में आयोजित होगा। इस अवसर पर सत्यांशु दीप का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा तथा उनकी उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। साथ ही गोथिया कप के कोच एवं मार्गदर्शक नागेश ठाकुर का भी सम्मान किया जाएगा।

सार्थक परिवार धमतरी ने जिले के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, खेल प्रेमियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों से समारोह में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

सार्थक परिवार ने कहा कि सत्यांशु दीप की उपलब्धि विशेष आवश्यकता वाले खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह साबित किया है कि दृढ़ संकल्प, मेहनत और उचित मार्गदर्शन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनका यह सम्मान समारोह पूरे जिले के लिए गर्व और प्रेरणा का अवसर होगा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button