राष्ट्रीय

धरना, विरोध और हिरासत… पीएम आवास के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन ने बदला सियासी माहौल

धरना, विरोध और हिरासत… पीएम आवास के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन ने बदला सियासी माहौल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास के बाहर मंगलवार को कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान उस वक्त सियासी माहौल गरमा गया, जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लेने की कार्रवाई शुरू हुई। पुलिस के आगे बढऩे पर राहुल गांधी सडक़ पर लेट गए और विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अखिलेश यादव समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। कांग्रेस नेताओं ने प्रतीकात्मक हथकडिय़ां पहनकर विरोध दर्ज कराया। पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को उठाकर बस तक पहुंचाया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि हिरासत के दौरान राहुल गांधी के साथ धक्का-मुक्की की गई, जिससे उन्हें चोट आई। यह प्रदर्शन नीट पेपर लीक मामले को लेकर किया गया था। राहुल गांधी की मौजूदगी के बाद आंदोलन ने नया राजनीतिक मोड़ ले लिया और मुद्दा सरकार बनाम कांग्रेस की सियासी लड़ाई में बदलता नजर आया। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध बताया। वहीं, पार्टी की ओर से सोनिया गांधी के भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने से यह संदेश देने की कोशिश की गई कि कांग्रेस इस मुद्दे पर अपना आंदोलन जारी रखेगी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button