धमतरी में ब्लॉक कांग्रेस का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन: छात्रहित के मुद्दों पर केंद्र सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ फूटा गुस्सा

धमतरी में ब्लॉक कांग्रेस का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन: छात्रहित के मुद्दों पर केंद्र सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ फूटा गुस्सा
धमतरी – देशव्यापी छात्रहित के विरोध प्रदर्शनों के दौरान केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार और दिल्ली पुलिस द्वारा की गई बर्बर, अलोकतांत्रिक और दमनकारी कार्रवाई के विरोध में आज धमतरी के गांधी मैदान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्षद्वय योगेश शर्मा और गौतम वाधवानी के संयुक्त नेतृत्व में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि देश के युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर शांतिपूर्ण ढंग से आवाज उठा रहे विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसदों और वरिष्ठ नेताओं को दुर्भावनापूर्वक गिरफ्तार किया गया है। केंद्र सरकार की इस तानाशाही नीति और विपक्ष की आवाज को दबाने के प्रयास के खिलाफ स्थानीय कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा, परीक्षा में हुई अनियमितताओं और उन व्यवस्थागत विफलताओं पर संसद में तत्काल चर्चा, जिन्होंने लाखों छात्रों के भविष्य को खतरे में डाल दिया है, नई दिल्ली में संबंधित विरोध प्रदर्शनों के दौरान छात्रों और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी FIR और आपराधिक मामलों को तुरंत वापस लेनें की मांग करते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए
पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा कहा की यह देश के युवाओं के भविष्य से जुड़ा मामला है। छात्र और युवा रोजगार और न्याय मांग रहे हैं, लेकिन सरकार उन्हें जेल भेज रही है। राहुल गांधी जी युवाओं की आखिरी उम्मीद हैं। इस दमनकारी नीति के खिलाफ कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी ने कहा कि मोदी सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। जब हमारे नेता राहुल गांधी युवाओं के हक की बात करते हैं, तो उन्हें डराने और दबाने के लिए पुलिस का सहारा लिया जाता है। कांग्रेस इस तानाशाही के आगे घुटने नहीं टेकेगी। पूर्व जिला अध्यक्ष शरद लोहाना नें कहा की ने कहा लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना सबका संवैधानिक अधिकार है। दिल्ली पुलिस और भाजपा सरकारों द्वारा की गई बर्बरता यह साबित करती है कि सरकार युवाओं और विपक्ष से डर चुकी है। हमारा यह संघर्ष सड़क से सदन तक जारी रहेगा। पूर्व महापौर विजय देवांगन नें कहा की केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर उतारू हो चुकी है। देश का युवा आज बेरोजगार है, परीक्षाओं में धांधली हो रही है, और जब राहुल गांधी जी उनकी आवाज बनते हैं, तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है। यह अलोकतांत्रिक कार्रवाई देश बर्दाश्त नहीं करेगा। पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार नें कहा की आज पूरे देश में डर का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। युवाओं के हक की लड़ाई लड़ने वाले हमारे शीर्ष नेताओं को जेल में डालना केंद्र सरकार की कायरता को दर्शाता है। धमतरी कांग्रेस पूरी ताकत के साथ राहुल गांधी जी के साथ खड़ी हैं। जिला महामंत्री अरविन्द दोषी, विक्रांत शर्मा, नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, जिला सचिव गुरु गोपाल गोस्वामी, राजेश पांडे नें कहा एक तरफ सरकार युवाओं और छात्रों के बेहतर भविष्य के खोखले दावे करती है, वहीं दूसरी तरफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे नेताओं पर लाठियां और पुलिसिया दमन चक्र चलाया जाता है। माताओं और बहनों के बच्चों का भविष्य दांव पर है, हम चुप नहीं बैठेंगे।” एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजा देवांगन नें कहा की छात्रों के अधिकारों को कुचलने की कोशिश की जा रही है। दिल्ली में हमारे छात्र नेताओं और राष्ट्रीय नेताओं के साथ जो बर्बरता हुई, वह निंदनीय है। केंद्र सरकार युवाओं की आवाज को दबा नहीं सकती, यह आंदोलन हर कॉलेज और ब्लॉक स्तर तक पहुंचेगा. कार्यक्रम को अन्य वक्ताओ नें में भी संबोधित किया। इस दौरान पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, पूर्व जिला अध्यक्ष शरद लोहाना, पूर्व महापौर विजय देवांगन, जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री अरविंद दोषी, पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी, जिला उपाध्यक्ष वसीम कुरैशी, सलीम रोकड़िया, जिला महामंत्री विक्रांत शर्मा, योगेश लाल, विक्रांत पवार, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजा देवांगन, उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शास्त्री सोनवानी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरमिंदर छाबड़ा, कन्हैया सोनी, सकील अहमद गुड्डा, जिला सचिव रामनाथ यादव, राजेश पांडे, गुरु गोपाल गोस्वामी, सलीम तिगाला, पार्षद पूर्णिमा रजक, पूर्व पार्षद लुकेश्वरी साहू, कुशल देवांगन, रमेश देवांगन, गजानंद रजक, शैलेंद्र दीवान, उदित नारायण साहू, नवीन गजेंन्द्र, अविनाश मारोठे, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री चंद्रहास साहू, तारिक रज़ा कादरी, देवेन्द्र देवांगन, तेजराम सिन्हा, वतांजलि गोस्वामी, वसीम खिलची, दिलीप बजाज, अंबर चंद्राकर, साहिल अहमद, समीना अंजुम, आशुतोष खरे, रजत सोनकर, जउनुद्दीन रिज़वी, राकेश मौर्या, संजू साहू, सूरज पासवान, जय गिदवानी, अभिषेक ठाकुर, जितेंद्र साहू, चंदन रजक, यश राजपूत, सलीम गौस, संतोष साहू, अजय सिन्हा, लोकेश सिन्हा, शेख सोहेल, मोहन ध्रुव, डिकेश देवांगन, खूबलाल मिनपाल, पारसमनी साहू, खिलेन्द्र साहू, सन्नी देवांगन, भोजराज, आयन हाशमी, नोमेश सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



