श्री बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में शिवमहापुराण कथा का भव्य समापन कल
एक माह तक चली कथा के पूर्णाहुति अवसर पर होगा हवन-पूजन एवं भव्य महाप्रसादी का आयोजन

श्री बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में शिवमहापुराण कथा का भव्य समापन कल
एक माह तक चली कथा के पूर्णाहुति अवसर पर होगा हवन-पूजन एवं भव्य महाप्रसादी का आयोजन
धमतरी। शहर के प्रसिद्ध श्री बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में एक माह से चल रही श्री शिवमहापुराण कथा का पावन समापन कल भक्तिमय वातावरण में होगा। कथा के समापन अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष हवन-पूजन एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया है।
समापन समारोह को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। धार्मिक अनुष्ठान के तहत प्रातः 9 बजे से हवन प्रारंभ होगा, जिसमें श्रद्धालु आहुति देकर भगवान शिव से सुख-समृद्धि एवं परिवार की मंगलकामना करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12:30 बजे से प्रभु इच्छा तक महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है।
एक माह तक चली श्री शिवमहापुराण कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की महिमा, भक्ति, धर्म और आध्यात्मिक ज्ञान का श्रवण किया। कथा के समापन अवसर पर होने वाले हवन एवं महाप्रसादी को लेकर मंदिर परिसर में विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
श्री बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर एवं श्री बोल बम कांवड़िया संघ ने श्रद्धालुओं से सपरिवार आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है। आयोजकों ने कहा कि यह अवसर भगवान श्री बूढ़ेश्वर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करने और हवन एवं महाप्रसादी का पुण्य लाभ अर्जित करने का है।
आयोजन:
🕉️ हवन — प्रातः 9 बजे से
🍛 महाप्रसादी — दोपहर 12:30 बजे से प्रभु इच्छा तक
📍 स्थान — श्री बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर, धमतरी
हर-हर महादेव। बोल बम।



