दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मिले महापौर रामू रोहरा

दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मिले महापौर रामू रोहरा
धमतरी। दिल्ली प्रवास के दौरान धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा ने भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से सौजन्य मुलाकात की। महापौर ने दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ ले रहे प्रदेश अध्यक्ष का कुशलक्षेम जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं।
सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद किरण सिंह देव का दिल्ली में उपचार एवं स्वास्थ्य लाभ जारी है। महापौर रामू रोहरा ने आत्मीयता से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की स्थिति जानी और जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान महापौर रामू रोहरा ने कहा कि किरण सिंह देव भाजपा संगठन के लिए समर्पित, ऊर्जावान और अनुभवी नेतृत्वकर्ता हैं। उनके दुर्घटना में घायल होने की खबर से प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में चिंता थी। दिल्ली पहुंचकर उनसे मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली, उनसे बातचीत की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को हमेशा नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करता है। संगठन को मजबूत बनाने में उनका योगदान महत्वपूर्ण है। विश्वास है कि वे जल्द ही पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर पुनः सक्रिय रूप से संगठन एवं प्रदेश की सेवा में जुटेंगे।
महापौर रामू रोहरा ने कहा कि समूचा भाजपा परिवार उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहा है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि किरण सिंह देव जल्द स्वस्थ होकर अपने दायित्वों का पूर्व की भांति निर्वहन करें।



