छत्तीसगढ़

आमदी में मांगलिक भवन निर्माण के लिए 99.95 लाख रुपये स्वीकृत

वार्ड क्रमांक 01 में बनेगा डॉ. बी.आर. अंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन, नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति साहू ने जताया आभार

आमदी में मांगलिक भवन निर्माण के लिए 99.95 लाख रुपये स्वीकृत

 

वार्ड क्रमांक 01 में बनेगा डॉ. बी.आर. अंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन, नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति साहू ने जताया आभार

 

धमतरी। नगर पंचायत आमदी के विकास को नई गति देते हुए वार्ड क्रमांक 01 में डॉ. बी.आर. अंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन के निर्माण के लिए राज्य प्रवर्तित योजना के अंतर्गत 99.95 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति से आमदी के नागरिकों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

 

मांगलिक भवन निर्माण की स्वीकृति मिलने पर नगर पंचायत आमदी की अध्यक्ष ज्योति साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद रूपकुमारी चौधरी एवं धमतरी महापौर रामू रोहरा के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

लंबे समय से थी मांग, महापौर रामू रोहरा का रहा महत्वपूर्ण योगदान

 

नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति साहू ने कहा कि आमदी के नागरिक लंबे समय से सर्वसमाज मांगलिक भवन निर्माण की मांग कर रहे थे। इस मांग को पूरा कराने की दिशा में धमतरी महापौर रामू रोहरा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत होने से क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने का रास्ता प्रशस्त हुआ है।

 

सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए मिलेगी सुविधा

 

उन्होंने कहा कि डॉ. बी.आर. अंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन का निर्माण पूरा होने के बाद विभिन्न समाजों के लोगों को शादी-विवाह, सामाजिक सम्मेलन, पारिवारिक समारोह और अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। इससे नागरिकों को कार्यक्रम आयोजित करने में सहूलियत मिलेगी और सामाजिक एकता एवं आपसी सहभागिता को भी बढ़ावा मिलेगा।

 

नगर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध

 

अध्यक्ष ज्योति साहू ने कहा कि आमदी नगर पंचायत क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। नगर में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए दी जा रही स्वीकृतियों से नगर के विकास को नई दिशा मिल रही है।

 

उन्होंने कहा कि आमदी के नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। नगर पंचायत क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े कार्यों को लेकर उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button