छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के अगले चीफ जस्टिस होंगे जस्टिस कृष्ण राम महापात्र! कॉलेजियम ने की सिफारिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश के लिए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने ओडिशा हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस कृष्ण राम महापात्र के नाम की सिफारिश की है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की 6 अगस्त 2026 को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। कॉलेजियम की यह सिफारिश छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद होने वाली नियुक्ति के संबंध में है।

कॉलेजियम की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ओडिशा हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस कृष्ण राम महापात्र को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की गई है। हालांकि, फिलहाल इसे नियुक्ति नहीं बल्कि कॉलेजियम की सिफारिश माना जाएगा। अंतिम नियुक्ति के लिए निर्धारित संवैधानिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यदि सिफारिश पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होती है, तो जस्टिस कृष्ण राम महापात्र 4 सितंबर के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button