छत्तीसगढ़

11 दिवसीय दादा गुरुदेव एकतीसा भक्ति महोत्सव का भव्य समापन, 14 मंडलों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

भखारा की नवकार म्यूजिकल ग्रुप ने अपनी प्रस्तुति से बटोरी खूब सराहना

नवकार नगर में भक्ति, संगीत और उत्साह का अद्भुत संगम

11 दिवसीय दादा गुरुदेव एकतीसा भक्ति महोत्सव का भव्य समापन, 14 मंडलों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

भखारा की नवकार म्यूजिकल ग्रुप ने अपनी प्रस्तुति से बटोरी खूब सराहना

भखारा। राजधानी रायपुर के नव निर्माणाधीन नवकार नगर स्थित श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय एवं मणिधारी दादाबाड़ी में आयोजित 11 दिवसीय दादा गुरुदेव एकतीसा भक्ति महोत्सव का अंतिम दिवस भक्ति, संगीत, नृत्य और उत्साह से सराबोर रहा। समापन अवसर पर विभिन्न मंडलों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चले इस आयोजन में पूरा नवकार नगर दादा गुरुदेव की भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

 

अंतिम दिवस आयोजित भक्ति एवं नृत्य प्रतियोगिता में कुल 14 मंडलों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं। इनमें बी.जे.एस. सीमंधर महिला मंडल, पंख ग्रुप, लोढ़ा विंग्स, जैन-Z, समता युवा संघ, निपुणा अलंकार ग्रुप, मनोहर महिला मंडल महासमुंद, धर्मरक्षक श्री शांतिनाथ मंडल (जेंट्स) महासमुंद, पुष्प श्री जी बागबाहरा मंडल, जागृति मंडल धमतरी, दादा गुरु भक्त मंडल राजनांदगांव, नवकार म्यूजिकल ग्रुप भखारा, वर्धमान बालिका मंडल राजनांदगांव एवं संस्कृति महिला मंच भिलाई-3 शामिल रहे।

 

भखारा की नवकार म्यूजिकल ग्रुप ने जीता श्रद्धालुओं का दिल

 

भखारा से पहुंची नवकार म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। ग्रुप के मुख्य गायक जीतू जैन के साथ सचिन, मनोज, पियूष, मयंक, हर्ष, संयम, तोरण, प्रांजल, हिमांशु, चिराग, मौलिक, लक्ष्य, सौरभ, ओम सहित पूरी टीम ने शानदार भक्ति संगीत की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।

 

भक्ति गीतों और प्रभावी मंचीय प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं में खासा उत्साह भर दिया। दर्शक भक्ति में झूमते नजर आए और नवकार म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति की जमकर सराहना की।

 

पद्मश्री मदन चौहान सहित पांच निर्णायकों ने किया मूल्यांकन

 

प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में पद्मश्री मदन चौहान, गौतम छाजेड़ (खैरागढ़), अंजली चोपड़ा, अंजली गोल्छा एवं रेखा रायसोनी उपस्थित रहीं। निर्णायकों ने सभी मंडलों की प्रस्तुतियों का बारीकी से मूल्यांकन करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

 

महापौर मीनल चौबे एवं ज्योति हरख जैन की रही गरिमामयी उपस्थिति

 

समापन कार्यक्रम में रायपुर महापौर मीनल चौबे ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं नगर पंचायत भखारा-भठेली की अध्यक्ष ज्योति हरख जैन भी अतिथि के रूप में आरती में शामिल हुईं और आयोजन की शोभा बढ़ाई।

 

जयकारों से गूंजता रहा नवकार नगर

 

11 दिवसीय दादा गुरुदेव एकतीसा भक्ति महोत्सव का समापन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में हुआ। अंतिम दिन देर रात तक श्रद्धालुओं ने भक्ति प्रस्तुतियों का आनंद लिया। पूरे आयोजन के दौरान दादा गुरुदेव के जयकारों से नवकार नगर गूंजता रहा।

 

महोत्सव को सफल एवं भव्य बनाने में जुटे सभी मंडलों, आयोजकों एवं सहयोगियों के प्रयासों की समाजजनों, शुभचिंतकों एवं नगरवासियों ने सराहना करते हुए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में एकता, सहभागिता और सांस्कृतिक उत्साह का भी सुंदर संदेश दिया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button