छत्तीसगढ़

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के समर्थक विजय मोटवानी MIC से हटाए गए 

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के समर्थक विजय मोटवानी MIC से हटाए गए 

 

 

धमतरी।पूर्व मंत्री एवं कुरूद विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय चंद्राकर के कट्टर समर्थक विजय मोटवानी को नगर निगम धमतरी के MIC प्रभारी पद से हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि तीन दिनों पहले महापौर रामू रोहरा और विजय मोटवानी के बीच हुए विवाद के चलते यह बड़ी कार्यवाही हुई है। इस कार्रवाई से राजनीतिक हलकों में जमकर चर्चा हो रही है।

 

ज्ञात हो कि कुछ महीने पहले स्वास्थ्य विभाग के MIC प्रभारी नीलेश लुनिया को हटाया गया था। अब पीडब्ल्यूडी विभाग के MIC सदस्य विजय मोटवानी को हटाने का आदेश पत्र आयुक्त के हस्ताक्षर से बुधवार 21 अक्टूबर को जारी हुआ है। पत्र में विजय मोटवानी के प्रभार विभाग को युगल किशोर पिंटू यादव को दिया गया है। इस विवाद के पीछे कतिपय पार्षदों की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। यह भी चर्चा है कि विवाद को बढ़ावा देने के लिए चुगली किया गया है। एक दो पार्षदों ने पार्षदों के व्हाट्सएप ग्रुप में कमेंट कर महापौर से वाहवाही लुटकर MIC के करीब जाने की कोशिश में लगे हुए हैं, लेकिन महापौर रामू रोहरा भी बड़ी चतुराई से पिंटू यादव को प्रभार देकर आगे होने वाले विवाद की संभावना पर विराम लगा दिया है। ज्ञात हो कि नगर निगम के वर्तमान कार्यकाल में 8 एमआईसी सदस्य थे जो अब घटकर 6 रह गए हैं। सभी MIC सदस्यों के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है कि वह किस तरह से नगर निगम क्षेत्र को विकास की ओर अग्रसर कर सकें।

Author Desk

Related Articles

Back to top button