छत्तीसगढ़

अराजकता के लिए लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं – अजय

लोकतंत्र बचाओ - भीड़तंत्र हटाओ, एवं एसआईआर को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न

अराजकता के लिए लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं – अजय

भारत में सत्ता सिर्फ वोट के जरिए हासिल की जा सकती है – शशि पवार

लोकतंत्र बचाओ – भीड़तंत्र हटाओ, एवं एसआईआर को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न

 

शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय धमतरी में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। इस कार्यशाला में भाजपा के आगामी कार्यक्रम “लोकतंत्र बचाओ – भीड़तंत्र हटाओ” के अंतर्गत पखवाड़े भर चलने वाले विभिन्न अभियान की रूपरेखा बनाई गई और प्रत्येक कार्यक्रम के लिए अलग अलग टीम की घोषणा की गई। साथ ही मतदाता सूची को लेकर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर भी वक्ताओं ने दिशा निर्देश दिये। मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मंत्री एवं विधायक कुरूद अजय चंद्राकर ने कहा कि देश की जनता ने लगातार तीसरी बार एनडीए को स्पष्ट जनादेश दिया जिससे विपक्षी दलों में जबरदस्त छटपटाहट है। चुनाव मैदान में भाजपा को हराना उन्हें असंभव सा प्रतीत हो रहा है। अधिकतर विपक्षी दल अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं।कांग्रेस वैचारिक रूप से दिवालिया हो चुकी है। विपक्ष को सरकार से असहमत होने के अधिकार है

परंतु लोकतंत्र में अराजकता को कोई स्थान नहीं हो सकता। बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका में जो हुआ वो भारत में करने का मंसूबा कुछ राजनैतिक दल के नेता और कुछ संगठन पाल बैठे हैं। चुनाव आयोग के साथ साथ राष्ट्रपति, मुख्य न्यायाधीश जैसी पवित्र संस्थाओं पर मनगढंत आरोप लगाकर लोकतंत्र को अस्थिर करने का खतरनाक प्रयास किया जा रहा है। इनके फंडिंग के स्रोत भी संदिग्ध हैं और इससे देश की सुरक्षा को भी खतरा उत्पन्न हो सकता है। ऐसे संगठनों और नेताओं को बेनकाब करने का काम भाजपा करेगी। लोकतंत्र बचाओ – भीड़तंत्र हटाओ अभियान के जिला संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने कहा कि जब तक भारत में राष्ट्रवादी लोग और उनका संगठन अस्तित्व में है भारत में केवल वोट के जरिए ही सत्ता परिवर्तन किया जा सकता है। रेजीम चेंज को हथियार बनाकर विश्व की कुछ महाशक्तियाँ अनेक देशों में अपना नियंत्रण बना पाने में सफल भी हुई हैं। भारत में कुछ संगठन और नेता उनका मोहरा बनकर यहां शांतिभंग करने के प्रयासों में लगे हुए हैं। जे एन यू और उसी प्रकार की कुछ और यूनिवर्सिटी में पल रहे धुर वामपंथी, टुकड़े टुकड़े गैंग के लोग खुद को जेन ज़ी का प्रतिनिधि बता रहे हैं वास्तव में भारत का युवा गांवों में बसता है। छोटे छोटे कस्बों में बसता है।

उसकी परवरिश, उसके संस्कार आज भी विशुद्ध भारतीय हैं। भारत का युवा भारत मां से और उसकी संस्कृति, सभ्यता और परंपराओं पर विश्वास करता है। भाजपा ऐसे युवाओं के पास जाकर उनको जगाने का काम करेगी। देश के बुद्धिजीवी वर्ग को भी इस काम में साथ देने का आव्हान करेगी ताकि देश में चल रहे खतरनाक षडयंत्र से यहां के नागरिक बहकावे में ना आए। उन्होंने बताया कि पखवाड़े भर के अंतर्गत होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों में सर्वप्रथम प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। उसके पश्चात जिला स्तर पर एक वृहत लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा का आयोजन होगा। प्रत्येक विधानसभा में प्रबुद्ध जनों के साथ संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। युवा संवाद के अंतर्गत महाविद्यालयीन छात्र छात्राओं से संवाद होगा। हाई स्कूल/ हायर सेकेंडरी स्तर के छात्रों के बीच कुछ रोचक प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन होगा। इंफ्लूएंसर आउट रिच प्रोग्राम होने ऐसे अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा प्रत्येक वर्ग के लोगो से संवाद

करेगी। जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रमों के लिए जिले की एक 4 सदस्यीय टीम बनाई गई है साथ ही प्रत्येक कार्यक्रम के लिए अलग अलग 3-4 सदस्यों की टीम भी बनाई गई है। सभी मंडल अध्यक्षों, जिले के पदाधिकारियों, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को पृथक पृथक जवाबदारी दी जा रही है। एस आई आर को लेकर भी बूथ स्तर पर बी एल ए नियुक्त किए गए हैं इसके साथ साथ उनकी मॉनिटरिंग के लिए प्रभारी भी नियुक्त किए जा रहे हैं। मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के काम को भी प्रमुखता से किया जा रहा है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना साहू, जिला प्रभारी श्रीमती किरण बघेल, महापौर जगदीश रामू रोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष निरंजन सिन्हा, पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह, श्रवण मरकाम, जिले के महामंत्री राकेश साहू, महेंद्र पंडित सहित सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजक, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं सदस्य, जनपद अध्यक्ष एवं सदस्य सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button