छत्तीसगढ़

ग्राम अछोटा के बूथ क्रमांक 235 में ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया

स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान — मोनिका देवांगन

ग्राम अछोटा के बूथ क्रमांक 235 में ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया

 

 स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान — मोनिका देवांगन

 

धमतरी – प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन के निवास पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री  ने ‘मन की बात’ के 12 वर्षों के सफर का उल्लेख करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम देशवासियों से जुड़ने और समाज में हो रहे सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का सशक्त माध्यम बना है। इसके जरिए देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, जनभागीदारी से हो रहे नवाचारों और समाज के विकास में योगदान देने वाले प्रयासों को व्यापक पहचान मिली है।

प्रधानमंत्री  ने महिलाओं की प्रतिभा, परिश्रम और आत्मनिर्भरता की सराहना करते हुए देश की प्रगति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। साथ ही उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को अपनाने, देश में निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता देने तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों को दीपावली एवं गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं भी दीं।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत धमतरी की सभापति एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन, जिला मंत्री  हेमंत चंद्राकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष  ऋषभ देवांगन, बूथ अध्यक्ष  गिरधारी देवांगन, मंडल महामंत्री श्री चंद्रहास जैन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष  हरिश्चंद्र चक्रधारी, श्रीमती तामेश्वरी देवांगन सहित अन्य उपस्थितजनों ने प्रधानमंत्री  के विचारों को सुना।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को प्रोत्साहित करने, आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करने तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button