छत्तीसगढ़

रायपुर और दुर्ग में ईडी की सुबह-सुबह दबिश, रवि नगर के सुशील विला में जांच जारी

रायपुर और दुर्ग में ईडी की सुबह-सुबह दबिश, रवि नगर के सुशील विला में जांच जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और दुर्ग में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई से हलचल तेज हो गई। रायपुर के पंडरी क्षेत्र के रवि नगर स्थित सुशील विला में ईडी की टीम पहुंची, जहां अधिकारियों द्वारा घर के अंदर जांच-पड़ताल की जा रही है। फिलहाल कार्रवाई के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

सुशील विला में दस्तावेजों की जांच

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह ईडी के अधिकारियों की टीम रायपुर के पंडरी इलाके में स्थित रवि नगर के सुशील विला पहुंची। टीम के पहुंचते ही इलाके में हलचल बढ़ गई। अधिकारियों ने घर के अंदर दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान घर के बाहर सुरक्षाबलों की तैनाती भी की गई है।

किस मामले में हो रही कार्रवाई, जानकारी नहीं

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ईडी की जांच किस व्यक्ति या मामले से जुड़ी हुई है। कार्रवाई के संबंध में एजेंसी की ओर से भी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में जांच की वजह और इसके दायरे को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।

दुर्ग में भी ईडी की कार्रवाई की खबर

रायपुर के अलावा दुर्ग में भी ईडी की कार्रवाई की खबर सामने आई है। हालांकि, दुर्ग में कहां और किस मामले में कार्रवाई की जा रही है, इसे लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button