छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान एवं मानव सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले समाजसेवी सम्मानित

राज्योत्सव-2026 में समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए शिवा प्रधान सहित समाजसेवियों को विधायक अजय चंद्राकर ने किया सम्मानित

सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान एवं मानव सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले समाजसेवी सम्मानित

 

राज्योत्सव-2026 में समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए शिवा प्रधान सहित समाजसेवियों को विधायक अजय चंद्राकर ने किया सम्मानित

 

धमतरी। सेवा, समर्पण और मानवता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजसेवियों को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 के गरिमामय समारोह में सम्मानित किया गया। समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए समाजसेवी एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन शिवा प्रधान को मुख्य अतिथि विधायक अजय चंद्राकर के करकमलों से सम्मान प्रदान किया गया।

 

शिवा प्रधान पिछले कई वर्षों से रक्तदान के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। वे नियमित रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद करते आ रहे हैं। रक्तदान के साथ ही मानव सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता समाज के लिए प्रेरणादायक बनी हुई है।

 

इसी क्रम में जय छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान की प्रदेश अध्यक्ष एवं समाजसेविका मोहनी साहू को भी रक्तदान के प्रति जनजागरूकता फैलाने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं सर्प मित्र एवं नियमित रक्तदाता सूर्यकांत को भी मानव सेवा के क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मान मिला।

इसके अलावा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले रक्तदाताओं, सामाजिक संस्थाओं, समाजसेवियों एवं एनसीसी के विद्यार्थियों को मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर, भारत सरकार की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

 

इस अवसर पर रक्तदान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा गया कि रक्तदान महादान है। एक व्यक्ति का रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को इस पुनीत कार्य से जोड़ने में सामाजिक संस्थाओं एवं समाजसेवियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

सम्मानित समाजसेवियों ने इस उपलब्धि को समाज के सहयोग और सेवा भावना का परिणाम बताते हुए भविष्य में भी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ रक्तदान, जनजागरूकता और मानव सेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button