छत्तीसगढ़

महिमासागर मंडल में जनचौपाल संवाद का हुआ आयोजन, कांग्रेस नेताओं ने वार्डवासियों से किया सीधा संवाद

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत भाजपा सरकार की नीतियों और विफलताओं को लेकर कांग्रेस ने उठाई आवाज

महिमासागर मंडल में जनचौपाल संवाद का हुआ आयोजन, कांग्रेस नेताओं ने वार्डवासियों से किया सीधा संवाद

 

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत भाजपा सरकार की नीतियों और विफलताओं को लेकर कांग्रेस ने उठाई आवाज

 

धमतरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत महिमासागर मंडल कांग्रेस कमेटी (ब्लॉक धमतरी ग्रामीण) द्वारा कोष्टापारा वार्ड स्थित नंदी चौक में मंडल स्तरीय जनचौपाल संवाद का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में धमतरी शहर मंडल स्तरीय कार्यक्रम प्रभारी एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भखारा भरत नाहर, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, ब्लॉक अध्यक्ष गौतम वाधवानी तथा मंडल अध्यक्ष कमलेश सोनकर सहित कांग्रेस नेताओं ने वार्डवासियों से सीधा संवाद किया।

 

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार की नीतियों और विफलताओं को लेकर अपनी बात रखी। साथ ही जनहित से जुड़े मुद्दों पर वार्डवासियों के विचार और समस्याएं भी सुनीं।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री विक्रांत पवार, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शास्त्री सोनवानी, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव राजेश पांडे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर उपाध्यक्ष आशुतोष खरे, महामंत्री देवेंद्र देवांगन, समीना अंजुम, यशवंत पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button