छत्तीसगढ़

लवन ग्रामीण इंडेन गैस वितरक द्वारा लिया जा रहा 200 अतिरिक्त चार्ज, आदेश की अनदेखी

बलौदा बाजार ( प्रखर )। लवन नगर पंचायत में स्थित इंडियन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी संचालक द्वारा लिए जा रहे ₹200 अतिरिक्त चार्ज मामले का खुलासा तब हुआ जब ग्रामीणों द्वारा पत्रकारों को सूचना देकर बताया गया। जहां पत्रकारों ने गैस एजेंसी व गोदाम में पहुंचकर इसकी पड़ताल की जहां प्रत्येक हितग्राहियों को बगैर पर्ची/ स्लीप दिए गोदाम से ही नगदी रकम लेकर गैस सिलेंडर हितग्राहियों को दिया जा रहा था। इंडेन ग्रामीण वितरक एजेंसी संचालक धनेश टंडन को जानकारी होते हुए भी की केंद्र सरकार की घोषणा के बाद से ही अब तक सैंकड़ों हितग्राहियों को ₹200 अतिरिक्त लेकर वितरण किया जा चुका है। मामले का खुलासा तब हुआ जब पत्रकार पहुंचे जहां हितग्राहियों के हितग्राही कार्ड को देख जिसमें बाकायदा 1191 रुपए लिए जा रहे थे और कार्ड में साइन कर दिनांक भी लिखी जा रही थी । जबकि ऑनलाइन चेक करने पर वह बलौदा बाजार के इंडेन गैस एजेंसी में पता करने पर 983 रुपए लिया जा रहा है। नगर पंचायत में इस प्रकार की धांधली एक सामान्य बात है यह अधिकारियों से मिलीभगत होने की ओर इंगित करता है क्योंकि अधिकारियों के जानकारी में होने के बावजूद भी किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं होने से सवाल उठता है नगर पंचायत प्रशासन या स्थानी जनप्रतिनिधियों को इस विषय में क्यों जानकारी नहीं हुई साथ ही इस पर अतिरिक्त चार्ज लेकर कोई नेता या जनप्रतिनिधि द्वारा आवाज क्यों नहीं उठाई गई। वहीं सूत्रों की माने तो इंडियन ग्रामीण वितरक एजेंसी संचालक के अंदर लगभग 16 हजार से अधिक हितग्राही है।

क्या 200 अतिरिक्त राशि वसूली की होगी जांच :

इंडियन ग्रामीण वितरक एजेंसी संचालक के लगभग 16000 से अधिक हितग्राही होने की जानकारी सूत्रों से मिली है। 29 अगस्त से केंद्र सरकार के गैस सिलेंडर पर ₹200 काम करने के फरमान से 30 अगस्त से सभी गैस सिलेंडरों पर ₹200 कम लिया जा रहा है किंतु यहां लवन नगर पंचायत के इंडेन ग्रामीण वितरक द्वारा 1193 रुपए लिए जा रहे हैं जो जांच का विषय है।

वर्जन

मैं अभी बाहर हूं आपके द्वारा जानकारी मेरे संज्ञान में लाई गई है जांच की जाएगी।

  • अमित शुक्ला ब्लॉक खाद्य अधिकारी बलौदा बाजार।

मेरे को जानकारी दिए ठीक है एक बार ब्लॉक खाद्य अधिकारी को भी जानकारी दे दीजिए क्योंकि यह मामला खाद्य अधिकारी का है।

  • निवेश कोरेटी तहसीलदार लवन।
Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button