छत्तीसगढ़राजनीति

कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा और भारत-जोड़ो सम्मेलन 7 सितंबर को

रायपुर। कांग्रेस द्वारा प्रदेश के समस्त जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों में 7 सितम्बर को ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा के पहली वर्षगांठ मनाने के लिए राष्ट्रव्यापी जिलास्तरीय भारतीय जोड़ो पदयात्रा और भारत जोड़ो सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। पिछले वर्ष 7 सितम्बर को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया था, जो भारत के किसी भी राजनेता द्वारा अब तक की सबसे लंबी पदयात्रा है। भारत जोड़ो यात्रा 4081 किलोमीटर, 12 राज्यों, 2 केन्द्र शासित प्रदेश, 75 जिला और 76 लोकसभा क्षेत्रों की 136 दिनों की यात्रा में लोगों के मन में एक अमिट छाप छोड़ी है। देश भर के लाखों लोग प्रेम और एकता के प्रति राहुल गांधी की भक्ति, धर्म-समुदाय, जाति आदि की परवाह किये बिना हर भारतीय को एकजुट करने की उनकी अटूट भावना से मंत्रमुग्ध थे। भारत जोड़ो यात्रा के वर्षगांठ पर 7 सितम्बर 2023 को सायं 5 से 6 बजे तक भारत-जोड़ो पदयात्रा किया जायेगा। इस यात्रा का समापन भारत जोड़ो सम्मेलन (सार्वजनिक सभा) के रूप में होगी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button