राकेश चंद्राकर शिक्षादूत पुरस्कार से सम्मानित
धमतरी – शासकीय प्राथमिक शाला धौराभाठा, धमतरी के नवाचारी शिक्षक राकेश चंद्राकर का शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन धमतरी के गरिमामयी आयोजन में प्रशस्ति पत्र, श्रीफल और 5000 रूपये की राशि के साथ मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षादूत पुरस्कार से सम्मानित किया गया l
इन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अनेक नवाचार किए हैं, इसमें रचनात्मक गतिविधि एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन, खेल-खेल में शिक्षा, कबाड़ से जुगाड़ कर सहायक शिक्षक सामग्री निर्माण, बालसभा आयोजन, बच्चों द्वारा स्वरचित गीत, कविता, कहानी से स्वतंत्र लेखन कौशल, सामुदायिक सहभागिता से प्रिंटरिच एनवायरनमेंट के माध्यम से शिक्षण को रुचिकार बनाना, कीचन गार्डन निर्माण सहित विभिन्न नवाचारी तरीके से पठन-पाठन कर बच्चों में निहित कौशल को आगे लाने का प्रयास किया जिसके परिणाम स्वरूप प्रतिवर्ष एकलव्य, नवोदय एवं जवाहर उत्कर्ष विद्यालय में बच्चों का चयन हो रहा है l अभी तकइन विद्यालयों में 16 बच्चों का चयन हो चुका है l सम्मानित होने पर विद्यालय परिवार, शाला प्रबंधन समिति, ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि, संकुल शाला परिवार, शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बधाइयाँ और शुभकामनाएं दी है l




