एक दिवसीय आयोजन सत्यम शिवम् सुंदरम् कार्यक्रम संपन्न
धमतरी – कुरूद विधानसभा के ग्राम पंचायत हसदा 1 में बोल बम सेवा समिति के तत्वावधान में संस्था के संरक्षक कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर के विशेष सहयोग से वृंदावन से पधारे पुज्य अतुल कृष्ण महाराज द्वारा एक दिवसीय आयोजन सत्यम शिवम् सुंदरम् कार्यक्रम संपन्न हुई। भगवान भोलेनाथ जी, श्रीराम चन्द्र जी, श्री कृष्ण जी, व्यासपीठ का पुजन अर्चना कर हसदा कार्यक्रम के स्वागत समिति के पदाधिकारियों, नेतागणो, पंचायत प्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों के उपस्थिति में परम पुज्य अतुल कृष्ण महाराज जी द्वारा किया गया, पश्चात एकदिवसीय आयोजन राष्ट्रवाद पर प्रेरक प्रबोधन सत्यम शिवम् सुंदरम् दिव्य कथा के आयोजन मे श्रोताओं ने कथा श्रवण किये । इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से स्वागत उद्बोधन में कार्यक्रम मे पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बीरेन्द्र साहु, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद ज्योति चन्द्राकर ने श्रद्धेय अतुल महाराज जी एवं व्यासपीठ को प्रणाम करते हुए हसदा के श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन किये और आयोजन के लिए कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर को धन्यवाद दिये। कार्यक्रम के संयोजक डा.दुर्गेश यादव ने बोल बम सेवा समिति के संरक्षक अजय चन्द्राकर को इस पुण्य कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिये, संत अतुल कृष्ण महाराज जी का अभिनंदन करते हुए समस्त श्रद्धालुओं, अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किये। अतुल कृष्ण महाराज जी ने महानदी के पुण्य भूमि में बसे हसदा वासियों को राष्ट्रवाद पर संगीतमय भजन सुनाते हुए कथा का रसपान कराया । संचालन राजेश साहु ने किया। इस अवसर पर प्रतिभा अजय चन्द्राकर, कार्यक्रम संयोजक दूर्गेश यादव, बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष भानु चन्द्राकर, नगर पंचायत कुरूद के पूर्व अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्याम साहू, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बीरेन्द्र साहू, पूर्व सरपंच हसदा विधा यादव, होरीलाल साहु हसदा, राजेश साहू, छबिराम साहू, सुनिति पटेल, कोमल साहू, दानीराम साहू, नारायण साहू, संतोष साहू, डेमूराम साहू मोतिमपुर, नुतन धृतलहरे, कार्तिक निषाद दमकाडीह एवं आस पास के अनेको गणमान्य ग्रामीणों सहित हसदा के श्रोतागण सम्मिलित हुए।




