छत्तीसगढ़

वन्देमातरम् स्कूल में बंसत पचंमी एवं विद्यारंभ संस्कार

धमतरी  – वन्देमातरम् इंग्लिश मिडियम स्कूल, में भारतीय परम्परानुसार मां सरस्वती पूजन एवं विद्यारंभ संस्कार गायत्री परिवार के माध्यम से हुआ। बच्चो का स्वागत तिलक लगाकर एवं फूलमाला पहनाकर शाला की प्राचार्य श्रीमति श्रद्धा राठी ने किया, तदुपरान्त वैदिक मत्रोंच्चार से गायत्री यज्ञ सम्पन्न हुआ। शाला द्वारा प्रदत्त स्लेट – पेन्सिल से बच्चों ने ऊँ लिखा तथा शाला में अध्यनरत विद्यार्थियों ने भी अपनी पुस्तक कॉपी का पूजन किया। यज्ञ समाप्ति पर बच्चों ने हवन कुण्ड की 11 परिक्रमा गायत्री मत्रोंच्चार के साथ कर मां सरस्वती से निर्मल बुद्धि एवं विद्या का दान मांगा । दो से ढाई वर्ष के नन्हें मुन्हे बच्चो ने पूरी तनमयता से पूजन सम्पन्न किया। अंत में शाला की प्राचार्या ने आयोजन को सफल बनाने हेतु गायत्री परिवार, अभिभावकगण, शाला स्टाफ एवं बच्चो को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button