राजनीतिराष्ट्रीय

अस्पताल में भर्ती हुईं प्रियंका गांधी, राहुल गांधी की यात्रा में आज नहीं होंगी शामिल

अस्पताल में भर्ती हुईं प्रियंका गांधी, राहुल गांधी की यात्रा में आज नहीं होंगी शामिल

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की तबियत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। ऐसे में प्रियंका गांधी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शुक्रवार को शामिल नहीं होंगी। जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी कुछ दिन में सही होने के बाद ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचेंगी। गुरुवार को यह यात्रा सासाराम में थी। इसके बाद राहुल गांधी की यात्रा मोहनिया होते हुए चंदौली में प्रवेश करेगी। प्रियंका गांधी को चंदौली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होना है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश में यात्रा की अवधि में कटौती नहीं की गई है। यह यात्रा यूपी में 8 दिनों तक रहने वाली है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा यूपी में 16-21 फरवरी तक और फिर 24-25 फरवरी तक रहने वाली है। जयराम रमेश ने कहा कि 22 और 23 फरवरी यात्रा के लिए विश्राम का दिन है। साथ ही 24 और 25 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यात्रा फिर से शुरू होगी। इससे पहले शुक्रवार को यात्रा बिहार के सासारम और मोहनिया पहुंची। इसके बाद यह यात्रा मोहनिया से होते हुए चंदौली में प्रवेश करेगी और फिर आगे की यात्रा शुरू होगी। स्वस्थ होने के बाद प्रियंका गांधी भी इस रैली में शामिल होंगी। बता दें कि शुक्रवार को इस यात्रा में शामिल होने के लिए राजद नेता तेजस्वी यादव भी सासाराम पहुंचे थे।

 

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button