राजनीतिराष्ट्रीय

अरविंद केजरीवाल ने जीता विश्वास प्रस्ताव, बोले मैं एक चपरासी का ट्रांसफर नहीं कर सकता

अरविंद केजरीवाल ने जीता विश्वास प्रस्ताव, बोले मैं एक चपरासी का ट्रांसफर नहीं कर सकता

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा से केजरीवाल सरकार ने विश्वास प्रस्ताव जीत लिया है। 54 वोटों को पाकर बहमत हासिल कर लिया है। सदन की कार्यवाही सोमवार 19 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई है। विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाले पर कहा कि हमें गिरफ्तार कर सकते हैं लेकिन हमारी सोच को गिरफ्तार नहीं कर सकते हैं। आगे कहा कि दिल्ली में प्रस्ताव का समर्थन करता हूं। 54 यहां मौजूद हैं। तीन बीमार, दो जेल में, दो शादी में, और एक बाहर हैं।

मैं एक चपरासी का ट्रांसफर नहीं कर सकता: केजरीवाल
उन्होंने आगे कहा कि मुझे दुख होता है। दिल्ली सरकार हमारे पास है। लेकिन सेवा विभाग हमारे पास नहीं है। मैं अपने चपरासी तक का ट्रांसफर नहीं कर सकता। ये अधिकारी को धमकी दे रहे हैं। काम मत करो। यदि काम किया तो ईडी लगा देंगे। अधिकारी मेरे पास आ कर आईएएस आ कर रो रहे है। सीएम ने कहा कि आखिर ये हमें क्यों नहीं तोड़ पा रहे हैं। क्योंकि कुछ गलत नहीं किया है। ये हमे कुचलने के लिए दिन रात प्रयास कर रहे है।

विश्वास मत लाने की जरूरत नहीं थी: रामवीर सिंह बिधूड़ी
नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि विश्वास मत लाने की जरूरत नहीं थी। केजरीवाल सरकार के पास पूरा बहुमत है। ये मुद्दा केवल दिल्ली वालों का ध्यान भटकने के लिए लाया गया है। विधायकों को खरीदने को लेकर दिल्ली की मंत्री आतिशी ने जो आरोप लगाया है। उसे लेकर दिल्ली पुलिस को शिकायत दी है। लेकिन अब जांच में मदद नहीं कर रहे है। दिल्ली में शराब घोटाला हुआ। इस मामले में दिल्ली के दो मंत्री और एक सांसद जेल में है। इस मामले में कमीशन को काफी बढ़ाया गया। रिहायसी एरिया में शराब के ठेके खोले गए।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button