छत्तीसगढ़

रायपुर : मोबाइल और मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक

रायपुर : मोबाइल और मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक

रायपुर। पुरानी बस्ती थाना इलाके के भांटागांव स्थित एक मोबाइल और मेडिकल स्टोर में आज भीषण आग लग गई। दोनों शॉप में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आकाश मोबाइल और हरिओम मेडिकल दुकान में आग लगी थी। फिलहाल आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Author Desk

Related Articles

Back to top button