छत्तीसगढ़

रायपुर : छोटे भाई की गोली मारकर हत्या, कॉल कर मां को दी जानकारी

रायपुर : छोटे भाई की गोली मारकर हत्या, कॉल कर मां को दी जानकारी

रायपुर। राजधानी के विधानसभा थाना इलाके में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपनी माँ को फोन पर हत्या की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीँ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह है पूरा मामला :
थाना प्रभारी दीपक पासवान ने मीडिया को बताया कि घटना बीती रात की है जिसमें फिलहाल जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक बड़ा भाई पियूष झा शराब का आदी था। छोटा भाई उसे हमेशा शराब पीने के लिए मना करता था। अक्सर इसी वजह से दोनों में विवाद होता था। जिससे आवेश में आकर पियूष झा ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही दोनों इस नए घर में आए थे। घर किराए का है। रविवार देर रात जब आरोपी की मां ने आरोपी पीयूष झा को फोन किया और पूछा कि तुमने खाना खाया क्या। तो उसने अपनी मां को फोन पर बताया कि मैनें अपने भाई पराग की गोली मारकर हत्या कर दी है।

पुलिस को घटना की सूचना रविवार रात 11:30 बजे मिली। जिसके बाद एसपी संतोष सिंह के निर्देश पर तत्काल अतिरिक्तपुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज चन्द्राकर, थाना प्रभारी विधानसभा दीपक पासवान घटना स्थल पहुंचे। घटना स्थल पर मृतक की मां ने बताया कि मृतक पराग झा को उसका बड़ा भाई पीयूष झा गोली मारकर अपनी कार से भाग गया है। जिसके बाद शहर में तुरंत नाकेबंदी की गई।

आरोपी के कार का नंबर और मोबाइल नंबर पता कर उसको डीडीनगर क्षेत्र में पकड़ा गया। मृतक की मां ने बताया कि आरोपी और मृतक दोनों एक साथ ड्रोन रिपेयर का कार्य करते हैं। दोनों भाइयों के बीच आए दिन मारपीट होती थी। आरोपी नशे का आदी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी जब्त कर ली है।

 

Author Desk

Related Articles

Back to top button