छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : हत्या के आरोपी की केंद्रीय जेल में मौत, परिजनों को सौंपा गया शव

छत्तीसगढ़ : हत्या के आरोपी की केंद्रीय जेल में मौत, परिजनों को सौंपा गया शव

दुर्ग। खुर्सीपार के शुभम राजपूत हत्याकांड के मुख्य आरोपी सेवक राम निषाद की दुर्ग के केंद्रीय जेल में मौत हो गई है। यह वही आरोपी है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ के गैंगस्टर तपन सरकार को फिर से एक बार जेल जाना पड़ा। बताया जा रहा है कि सेवक राम की मौत हार्टअटैक से हुई है। शव का जज के समक्ष पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया।

सेवक राम निषाद की मौत 21 फरवरी को हुई थी, जिसका खुलासा आज हुआ है। बता दें कि 8 मार्च 2023 को खुर्सीपार में शुभम राजपूत की हत्या के आरोप में सेवक राम निषाद जेल में बंद था। उसे टीबी की शिकायत थी, जिसका उपचार भी जेल अस्पताल में ही चल रहा था। 21 फरवरी की सुबह करीब 8.30 बजे जब वह अपने बैरक के पास घूम रहा था, तभी अचानक उसके सीने में दर्द उठा और वह गिर पड़ा। वहां मौजूद लोगों ने उसे जेल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

Author Desk

Related Articles

Back to top button