छत्तीसगढ़

भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता जी के निधन पर दुःख प्रकट किया

रायपुर (प्रखर) भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की मां श्रीमती पिस्ता देवी अग्रवाल के निधन पर दुःख प्रकट किया है।महामंत्री रामू रोहरा ने शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। श्रीमती पिस्ता देवी, अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक एवं समाजसेवी रामजीलाल अग्रवाल की धर्मपत्नी, समाजसेवी गोपालकृष्ण अग्रवाल, शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल,यशवंत अग्रवाल की माता थीं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button