छत्तीसगढ़राजनीति

साधराम यादव की हत्या हथियारों से नहीं विचारों से की गई, एनआईए जाँच का स्वागत : अनुराग अग्रवाल 

साधराम यादव की हत्या हथियारों से नहीं विचारों से की गई, एनआईए जाँच का स्वागत : अनुराग अग्रवाल
रायपुर। साधराम यादव हत्याकांड की एनआईए जाँच की बात सामने आने पर भाजपा सह मीडिया प्रभारी दाऊ अनुराग अग्रवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधा हुआ। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों कवर्धा में गौ सेवक साधराम यादव की हत्या गला रेत कर हत्या की गई। बिना कारण यह हत्या की गई। यह हत्या हथियारों से नहीं विचारों से की गई थी। एक विचारधारा पर यह हमला था। लेकिन छत्तीसगढ़ के अपराधियों को यह समझ जाना चाहिए की राष्ट्र विरोधी तत्वों का प्रदेश में अब कोई स्थान नहीं है। तुरंत उनकी गिरफ्तारी हुई और उनके आतंकी कनेक्शन मिलने के कारण उनके खिलाफ आतंकवादी विरोधी गतिविधि में शामिल होने के कारण कानून यूएपीए लगाया गया।  और अब गृहमंत्री और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयास से मुख्यमंत्री ने एनआईए जांच की घोषणा कर दी है। इस हत्याकांड पर सवाल उठाने वाले कांग्रेसियों को एनआईए जांच का स्वागत करना चाहिए। लेकिन लगातार पांच वर्षों में अपराधियों को संरक्षण देने वाली कांग्रेस इतना बड़ा दिल दिखा पायेगी लगता नहीं है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए साधराम हत्याकांड की जांच अब एनआईए करेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यह बड़ी घोषणा की है। दरअसल, साधराम के परिजनों ने सीएम साय से मुलाकात की थी। इसके बाद गृहमंत्री विजय शर्मा और मुख्यमंत्री साय ने मैराथन बैठक के बाद यह निर्णय लिया।  सीएम साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने साधराम के परिजनों से विस्तृत चर्चा भी की है। बता दें कि झीरम के बाद छत्तीसगढ़ में यह दूसरा मामला होगा जिसकी जांच एनआईए करेगी। बता दें कि साधराम की हत्या को अंजाम राजस्थान के कन्हैयालाल हत्याकांड की तरह ही दिया गया था।
Author Desk

Related Articles

Back to top button