छत्तीसगढ़

भारतीय जैन संघटना महिला शाखा द्वारा नूतन स्कूल सिहावा चौक में 1500 लीटर की पानी की टंकी दी गई

धमतरी (प्रखर) भारतीय जैन संघ संघटना की अध्यक्षता वंदना चरणीय ने कहा जल ही जीवन है इसका दुरुपयोग ना करें संघटना द्वारा दिए गए इस पानी टंकी सेट से सभी स्कूल के बच्चो को स्वच्छ पानी स्वच्छ व शीतल पानी प्राप्त हो हमारी यही भावना है। नूतन स्कूल के प्राचार्य ने भारतीय जैन संगठन की सभी सदस्यों को हृदय से धन्यवाद दिया और कहां की इस स्कूल में टंकी की काफी दिनों से समस्या थी आप सभी ने बड़ा ही नेक कार्य किया है। इस अवसर पर भारतीय जैन संघटना की कोषाध्यक्ष गौरी लोढा ,सचिव शिमला पारख, सहसचिव राजकुमारी पारख, संरक्षक सरला पारख, मधु दुग्गड, इंदिरा लुकड, वंदना चौरडिया,प्रियंका बंगानी रूपाली मिन्नी सहित शाला की शिक्षक शिक्षिकाएं सभी उपस्थित थे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button