छत्तीसगढ़

प्राथमिक शाला खरतुली के बच्चों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

धमतरी – शासकीय प्राथमिक शाला खरतुली के बच्चों ने मैत्री बाग़ भिलाई का शैक्षणिक भ्रमण प्रधानपाठक दीनबन्धु सिन्हा के मार्गदर्शन में किया।
शैक्षणिक भ्रमण में बच्चों ने अपने अनुभव को यात्रा वृतांत के रूप में लेखन कार्य किये साथ ही अच्छे लेखन को पुरष्कृत भी किया जावेगा।शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों में पाठ्य गत अनुभव एवम प्रत्यक्ष अवलोकन,पशु पक्षियों एवम पेड़ पौधों के प्रजातियों के विश्लेषण,जानवरो के खानपान रहन सहन की समझ,वर्गीकरण,झील फ़ौहरा, प्राकृतिक दृश्यों का आनन्द,ग्रामीण एवम शहरी परिवेश की समझ,सामूहिकता,सहयोग की भावना,जिम्मेदारी की भावना,आदि गुणों एवम क्षमताओं का विकास हुआ।
शैक्षणिक भ्रमण में 44 बच्चों एवम शिक्षिका तारकेश्वरी साहू,कंचन धुरन्धर,पूर्व प्रधानपाठक दीपक नेताम,भारत लाल साहू अध्यक्ष शाला प्रबन्धन समिति ,तुलसी उइके स्वीपर सम्मलित हुए।

Author Desk

Related Articles

Back to top button