छत्तीसगढ़

अभनपुर : खेत में मिली लाश, मौके पर लगी लोगों की भीड़, अब तक नहीं हुई युवक की शिनाख्त

अभनपुर : खेत में मिली लाश, मौके पर लगी लोगों की भीड़, अब तक नहीं हुई युवक की शिनाख्त

अभनपुर। अभनपुर में खेत में सोमवार को एक युवक का लाश मिलने का मामला सामने आया है। संदिग्ध परिस्थिति में अज्ञात युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मामला गोबरा नवापारा थाना इलाके का है।

मिली जानकारी के अनुसार, आज दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि नगर के गोबरा बस्ती तालाब के पास खेत में अज्ञात युवक की लाश मिली है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। लाश दो-तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। फिलहाल मृतक कौन है अब तक इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस लाश की शिनाख्ती कर रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button