छत्तीसगढ़

झेरिया यादव समाज का एक दिवसीय वार्षिक अधिवेशन एवम सम्मान समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

धमतरी – छ. ग.झेरिया यादव समाज ब्लॉक धमतरी का एक दिवसीय वार्षिक अधिवेशन एवम सम्मान समारोह कार्यक्रम ब्लॉक अध्यक्ष रंजीत यादव की अध्यक्षता में स्थान बोडरा मंडल बाजार चौक में संपन्न हुआ।उद्घाटन सत्र मे सुबह 10बजे शोभा यात्रा,दोपहर12बजे दीप प्रज्ज्वलन, अतिथि स्वागत एवम उद्बोधन,वृद्धजनों का सम्मान जिसकी आयु 70वर्ष हो साथ ही प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान , ब्लॉक निर्वाचन चुनाव 07पदो पर जिसमे अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित जितेंद्र यादव पोटियाडीह मंडल से उपाध्यक्ष पद के लिए नरेश यादव सोरम मंडल से कोषाध्यक्ष पद के लिए भिखु यादव अछोटा मंडल से सचिव पद के लिए। पोटियाडीह मंडल से केदार यादव ,सह सचिव पद के लिए ललित यादव बोडरा मंडल से कार्यकारणी सदस्य पद के लिए ।लोकेश यादव परेवाडीह मण्डल से कार्यकारणी सदस्य पुनीत यादव डाही मंडल से सर्वसहमति से निर्वाचित हुए।समस्त मंडल अध्यक्ष 01.सरोज यादव तरसिवा मंडल 02. पोटियाडीह मंडल जितेंद्र यादव .03.परेवाड़ीह मंडल से पंच राम यादव .04. सोरम मण्डल देवचंद यादव 05.बोडरा मंडल से व्यास यादव.06. अछोटा मंडल से गोवर्धन यादव . 07डाही मंडल से रोशन यादव .08सेमरा बी मंडल से मनहरण यादव ब्लॉक सलाहकार रामकृष्ण यादव ,रामस्वरूप यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष भगत यादव व क्षेत्र के समस्त यादव समाज उपस्थित थे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button