छत्तीसगढ़

होलाष्टक 17 मार्च से प्रारंभ,शुभकार्य निषेध

धमतरी – विप्र विद्वत परिषद धमतरी ने बताया कि इस वर्ष फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि 17मार्च से होलाष्टक प्रारंभ हो रहा है।विदित है कि होली त्योहार के आठ दिन पुर्व अष्टमी तिथि से होलाष्टक प्रारंभ हो जाता है। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है जैसे विवाह,मुंडन संस्कार,गृह प्रवेश,यज्ञ, हवन,विशेष अनुष्ठान,संगाई,व्यापार शुभारंभ,निवेश या जमीन खरीदारी नहीं किया जाता है। ग्रह शांति हेतु जप तप कीर्तन-भजन किया जा सकता है। होलाष्टक का प्रभाव 25मार्च रहेगा। होलिका दहन के पश्चात समाप्त हो जाता है।उपरोक्त जानकारी परिषद के मिडिया प्रभारी पंडित राजकुमार तिवारी ने दी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button