छत्तीसगढ़

कराते डू एसोसिएशन द्वारा जिला स्तरीय कराते चयन प्रतियोगिता 31मार्च को

 

धमतरी – धमतरी कराते डू एसोसिएशन द्वारा 31 मार्च 2024 दिन रविवार को बाबू पंडरी राव कृदत्त इंडोर स्टेडियम आमातलाब में जिला स्तरीय कराते चयन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिसमे कैडेट,जूनियर अंडर-21 व सीनियर वर्ग वाले ही भाग ले पाएंगे।इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता हेतु पात्र होंगे, उसके उपरांत खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होने के बाद राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु देहरादून रवाना होंगे,जो की मई में होना प्रस्तावित है। बता दे की जिला स्तरीय कराते चयन प्रतियोगिता से जो खिलाड़ी चयनित होकर राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता(भिलाई) में भाग लेने जायेंगे,उनके आने जाने का खर्च धमतरी कराते-डू एसोसिएशन द्वारा वहन किया जाएगा, जिसकी सूचना संघ के अध्यक्ष सेंसई अशोक सिन्हा ने दी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button