छत्तीसगढ़

रविवि में प्रश्न पत्र छापने में गड़बड़ी का आरोप, एनएसयूआई ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

रविवि में प्रश्न पत्र छापने में गड़बड़ी का आरोप, एनएसयूआई ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

रायपुर। एनएसयूआई प्रदेश महासचिव और पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय एनएसयूआई प्रभारी निखिल वंजारी के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा। निखिल ने बताया कि पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने वर्ष 2023 में वार्षिक परीक्षा समेत विभिन्न परीक्षाओं के प्रश्न पत्र छापने में 256 लाख रुपये खर्च किए है। जबकि विश्वविद्यालय के बजट में केवल 50 लाख रुपये का प्रावधान है। यह राशि वर्ष 2023 के प्रश्न पत्र प्रिंटिंग बजट इस्टिमेट से 5 गुना ज्यादा और वर्ष 2021- 2022 के बजट से साढ़े 10 गुना अधिक है। विश्विद्यालय बताएं कि जब छात्रों की संख्या वर्ष 2023 में कम हुई होगी तो खर्च कैसे बढ़ गया।

एनएसयूआई की ओर से कहा गया कि छात्रों के पैसे की बर्बादी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जायेगी। एनएसयूआई ने मांग किया है कि प्रश्नपत्र छापने में हुए खर्च का पूरा विवरण साझा किया जाए और इस गड़बड़ी में जो भी अधिकारी शामिल है उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाए। एनएसयूआई ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है और इस जांच को करने के लिए एक निष्पक्ष कमेटी बनाई जाए। जिसमें विश्वविद्यालय के छात्र भी शामिल रहेंगे।

विवि एनएसयूआई प्रभारी निखिल वंजारी ने बताया कि पूरी रिपोर्ट को अगर 10 दिन के अंदर छात्रों के समक्ष पेश नहीं किया गया तो एनएसयूआई उग्र प्रदर्शन करेगी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button