छत्तीसगढ़

रायपुर : डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक-युवती की मौके पर ही मौत

रायपुर : डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक-युवती की मौके पर ही मौत

रायपुर। राजधानी में तेज रफ्तार ने युवक-युवती की जान ले ली। माना थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक पर सवार युवक युवती की डिवाइडर से टकराकर मौत हो गई। रफ्तार इतनी तेज थी कि टकराने के बाद बाइक 40 मीटर दूर फेका गई।

हादसा देर रात 1.15 बजे का बताया जा रहा है। PTS माना चौक पर यह दुर्घटना हुई है। जानकारी के मुताबिक युवक डीडी नगर स्थित किसी हॉस्टल में रहता था। हादसे की जानकारी मिलते ही 112 मौके पर पहुंची।

जानकारी मुताबिक युवक-युवती बाइक पर घूमने के लिए एयरपोर्ट निकले थे। मृतक का नाम अमन तिवारी बताया जा रहा है जो कि महाराजपुर कवर्धा का रहने वाला है। वहीं लड़की आडिजा पोद्दार सेक्टर 2 डीडी नगर की रहने वाली है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button